Sushant Singh Rajput biography in Hindi
Lifestyle, family, girlfriend, movies
Netwarth,
आज हम उस फ़िल्मी सितारे के बारे में बात करेंगे जिस ने Bollywood में अपने दम पर ऐसा स्थान बना लिया था जिसे शायद ही कोई भुला पाए , वह है - सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत का नाम सुनते ही Bollywood की एक ऐसी तस्वीर सामने आती है जिससे दुनिया का हर इंसान नफरत करता है|
तो आइए जानते है, सुशांत सिंह राजपूत के जीवन के बारे में -
जन्म तथा परिवार -
सुशांत का जन्म 21 जानवरी 1986 को बिहार के पूर्णिया जिले के मालडीहा गांव मे
पिता - कृष्ण कुमार सिंह
माता- उषा सिंह.
के घर हुआ , सुशांत के चार बड़ी बहनें है जबकि कोई भाई नहीं है |
सुशांत के पिता हैण्डलूम कारपोरेशन में टेक्निकल ऑफिसर के पद पर सरकारी मुलाजिम है |
सुशांत की बड़ी बहन मीतू सिंह स्टेट लेवल क्रिकेट प्लेयर रह चुकी है |
सुशांत अपनी माँ उषा सिंह से सर्वाधिक प्यार किया करते थे
जब सुशांत में 10th थे तब तब ही ब्रेन हेमरेज के कारण सुशांत की माँ का देहांत हो गया, तब सुशांत महज 16 साल के थे |
सुशांत बताते है की जब उनकी माँ का देहांत हुआ तब उनको कुछ समझ नही आ रहा था और वह पूरा -पूरा दिन यह सोचते थे की माँ को वापस कैसे लाया जाय |
इसके बाद उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया |
शिक्षा -
सुशांत ने अपनी 10th तक की पढ़ाई पटना के सेंट करेन्स हाई स्कूल से ही की तथा दिल्ली चले जाने के बाद सुशांत ने आगे की पढ़ाई हंसराज कुचलि हाई स्कूल से की |
सुशांत स्कूल में टॉपर स्टूडेंट्स में गिने जाते थे |
सुशांत पढ़ाई में इतने होशियार थे, की उन्होंने physics olmpiyad में गोल्ड मैडल जीता,साथ ही इंजीनियरिंग के लिए 11 एंट्रेंस Exam clear किया |
सुशांत ने AIEEE में आल इंडिया रैंक 7 हॉसिल की , जिससे फिर सुशांत ने मैकेनिकल में B.Tech करने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ़ दिल्ली में एडमिशन ले लिया |
सुशांत ने बताया कि उनके कॉलेज में लड़कियां नहीं थी इसलिए वह बोर हो जाया करते थे |
सुशांत ने भी अन्य सदी के महान लोगो की तरह ही अपनी इंजीनियरिंग पूरी नहीं की,क्योंकि जब उनके इंजीनियरिंग के दो सेमेस्टर ही बाकी थे तब ही सुशांत को "किस देश में है मेरा दिल" सीरियल में रोल मिल गया और सुशांत उसके लिए मुंबई एक्टिंग करने चले गए |
डांस से करियर की शुरुआत -
सुशांत को पढ़ाई के साथ-साथ डांस से भी काफी लगाव था
इसलिए सुशांत ने इंजीनियरिंग के दौरान ही श्यामक दाबर डांस अकैडमी ज्वाइन कर ली, पर यह बात उनके परिवार में किसी को भी नहीं पता थी |
अब सुशांत को इंजीनियरिंग से ज्यादा मजा डांस में आने लगा इसलिए वह बहुत कम समय में वह के लिड डांसर्स में आने लगे,इसलिए अब उनको एक्टर्स के बैकग्राउंड में डांस करने के ऑफर आने लगे |
सुशांत को ऑस्ट्रेलिया में हूए कामनवेल्थ गेम के लिए बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी चुना गया ,पर उस समय सुशांत के पास पासपोर्ट नहीं था तो सुशांत ने अपने डांस के बारे में अपने पापा को बताया और कहा की मुझे डांस के लिए आस्ट्रेलिया जाना है तो डांस के प्रति सुशान्त का डेडिकेशन देख उनके पिता ने पासपोर्ट बनवाने में सुशांत की मदत की |
आस्ट्रेलिया में सुशांत ने ऎश्वर्या रॉय के बैकग्राउंड में डांस किया |
T.V कार्यकर्मो म करियर -
सुशांत का आस्ट्रेलिया के डांस के बाद से एक्टिंग में इंटरेस्ट बढ़ने लगा, इसलिए Sushant ने डांस के साथ-साथ थिएटर करना शुरू कर दिया |
और अपनी एक्टिंग में सुधार करने के लिए एक्टिंग क्लास ज्वाइन कर ली,
एक थिएटर प्ले के दौरान बालाजी टेली फिल्म्स के एक कास्टिंग मेंबर को सुशांत की पर्सनैलिटी तथा एक्टिंग अच्छी लगी
इसलिए "किस देश में है मेरा दिल" सीरियल में सपोर्टिंग एक्टर का रोल करने का ऑफर दिया |
सुशांत इस रोल को करने को तैयार हो गए और इंजीनियरिंग को बीच में ही छोड़ एक्टिंग में करियर बनाने मुंबई आ गए, जब सुशांत मुंबई आए तो उनको बताया गया कि सीरियल की डेट आगे किसका दी गई है| तब सुशांत अपना खर्चा चलाने के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगे जिससे उनका खर्चा अच्छा खासा चल जाया करता था
सुशांत ने 2008 - 2009 में "किस. देश में है मेरा दिल" सीरियल में प्रीत ललित जुनेजा का किरदार निभाया |
इस सीरियल में सुशांत किस शानदार एक्टिंग देखकर एकता कपूर ने सुशांत को पवित्र रिश्ता सीरियल में मुख्य किरदार के लिए ऑफर किया |
पवित्र रिश्ता सीरियल में Sushant ने मानव "दामोदर देशमुख" का रोल निभाया था |जिससे सुशांत को बहुत पहचान मिली और यह टीवी सीरियल भी सुपरहिट रहा |
सुशांत ने 2009 से 2011 तक इस सीरियल में काम किया
इसके बाद सुशांत को बहुत और भी सिरियल्स के ऑफर आने लगे पर सुशांत ने सभी को रिजेक्ट कर दिया ,
सुशांत को सीरियल में अच्छी खासी पहचान मिल रही थी पर सुशांत ने अब फिल्मों में काम करने का मन बना लिया था |
फिल्मी करियर -
सुशांत 2011 में फिल्म मेकिंग कोर्स के लिए USA चले गए जब सुशांत फिल्म मेकिंग कोर्स कर ही रहे थे कि तभी उनको काय पो छे फिल्म का ऑफर आ गया और सुशांत फिल्म करने वापस इंडिया आ गए |
सुशांत की फिल्मे -
सुशांत की पहली फिल्म "काय पो छे" थी ,इस फिल्म में सुशांत ने ईशान भट्ट का किरदार निभाया |
यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई और हिट रही, वैसे इस फिल्म में सुशांत के साथ-साथ राजकुमार राव भी थे पर इस फिल्म से सुशांत को अधिक प्रशंसा मिली |
2013 में ही सुशांत की दूसरी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस रिलीज हुई और अच्छी रही |
2014 में आई "आमिर खान" की फिल्म PK में सुशांत ने लीड रोल में शरफराज का किरदार निभाया |
2015 मे - "डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी"
2016 में आई फिल्म M.S Dhoni सुशान्त की सबसे बड़ी व महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई , यह फिल्म महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधरित थी
सुशांत ने इस फिल्म को करने के लिए धोनी के शॉट्स भी सीखे थे और वह धोनी से इतने सवाल पूछते थे कि धोनी जवाब देने से भी मना भी कर दिया करते थे दरवाजा बंद कर दिया करते थे |
2017 - रफ़्ता फिल्म आई |
2018 - वेलकम टू न्यूयॉर्क
- केदारनाथ
2019 - सोनचिड़िया
-छिछोरे
-ड्राइव
2020 - दिल बेचारा
यह सुशांत की अंतिम फिल्म रही , जब तक की यह फिल्म रिलीज होती सुशांत का निधन हो गया |
पुरस्कार -
- बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग टेलीविज़न एक्टर - मेल (2010)
- ITA अवार्ड फॉर देश का सितारा बेस्ट एक्टर पॉपुलर (2010)
- स्क्रीन अवार्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू (2013)
- गिल्ड अवार्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू (2014)
- स्क्रीन अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर क्रिटिक (2016)
सुशांत के रिलेशनशिप -
सुशांत की पहली गर्लफ्रेंड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे थी |
जिससे सुशांत की मुलाकात पवित्र रिश्ता सीरियल के दौरान हुई, अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत बहुत अधिक समय तक रिलेशनशिप में रहे |
जब दोनों अलग हुए तो अलग होने के बारे में Sushant कभी कुछ खुलकर नहीं बताया पर एक बार अंकिता ने बताया कि हम हमारे काम को लेकर अलग हुए हैं |
वह बताती हैं कि जहां सुशांत बहुत हार्ड वर्किंग है वही में थोड़ा रेस्ट लेना पसंद करती हूं तो हमने अलग होना है बेहतर समझा |
सुशांत को डायरी लिखना बहुत पसंद था और सुशांत अपनी डायरी में अंकिता के बारे में लिखते हैं कि "अंकिता जैसी लड़की मेरी लाइफ में और नहीं आ सकती ऐसे दोस्त मिलना मुश्किल है मैं आज भी उसे मिस करता हूं"
शुद्ध देसी रोमांस फिल्म के दौरान सुशांत की मुलाकात कृति सेनन से हुई ,और तब से दोनों अच्छे दोस्त बन गए|
फिर अक्सर सुशांत व कृति को साथ देखा जाने लगा जब उनसे रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो कृति ने बताया कि ऐसे रिलेशनशिप बॉलीवुड में आम बात है |
और जब इस बारे में सुशांत से पूछा गया तो सुशांत ने कहा कि कृति कभी झूठ नहीं बोलती,
पर यह रिलेशनशिप ज्यादा नहीं चला और कुछ दिनों बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी |
फिर कुछ दिनों बाद सुशांत के साथ रिया चक्रवर्ती के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी |
बताया जाता है कि सुशांत अंत तक रिया चक्रवर्ती के साथ ही रिलेशनशिप में थे |
सुशांत की मृत्यु -
सुशांत सिंह राजपूत को मुंबई के बांद्रा स्थित घर में 14 जून 2020 को मृत पाया गया |
3 अक्टूबर को अंतिम रिपोर्ट में सीबीआई द्वारा जांच के लिए गठित की गई एम्स दिल्ली की टीम के प्रमुख सुधीर गुप्ता ने कहा कि सुशांत की मृत्यु आत्महत्या है |
दरअसल बताया जा रहा है कि सुशांत 6 माह से अवसाद में थे|
सुशांत की मृत्यु के बाद से ही उनके प्रशंसक सीबीआई जांच की मांग करने लगे थे | पर महाराष्ट्र सरकार ने जांच से साफ इनकार कर दिया था
सुशांत की मौत के लगभग डेढ़ महीने बाद सुशांत के पिता कृष्ण सिंह ने पटना के एक थाने में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती तथा और अन्य पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिय उगसाने की रिपोर्ट लिखवाई थी |
इसके बाद 6 अगस्त को सीबीआई ने इस केस को हाथ में लेकर रिया चक्रवर्ती व अन्य 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की तथा जांच शुरू कर दी |
इस मामले में 26 अगस्त को एनसीबी ने मादक पदार्थों के उपयोग को लेकर रिया समेत पांच अन्य लोगों पर केस दर्ज किया तथा 8 सितंबर को NCB ने रिया को एक ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया |
सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े रोचक तथ्य -
- कुल नेटवर्थ - सुुुुुुुुुुुुुशांत सिंह राजपूत कुल 59 करोड़ की संपत्ति के मलिक थे |
- सुशांत सिंह राजपूत को तारे तथा ग्रह देखना बहुत पसंद था इसके लिए उन्होंने अपनी छत पर टेलिस्कोप रख रखा था जिसे उन्होंने ₹5000000 में खरीदा था|
- सुशांत के Instagram पर 13.3 M जबकि Twitter पर 2.4 M Followers थे |
- सुशांत पेसे डोनेट भी किया करते थे जब केरल में भाड़ आई तब सुशांत ने 1 करोड़ रुपे डोनेट लिए थे |
- सुशांत लोगो में बहुत जल्दी गुलते-मिलते नहीं थे इसलिए सुशांत के बहुत कम दोस्त थे |
- सुशांत ने अपने social media description में " Photon in a double-slit" लिख रखा था |



1 टिप्पणियाँ
Super
जवाब देंहटाएंPlease do not enter any spem link in the comment box