👉भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता Sonu sood जिनको अब किसी पहचान की जरुरत नही है|
वैसे अधिकतर अभिनेता अपने फिल्मी करियर के कारण जाने पहचाने जाते है
जो अपनी Reel life में बहुत कुछ करते है|
जैसे-दुनिया को बड़े खतरे से बचना,अपनी प्रेमिका का प्यार पाना,और बहुत कुछ......🥰
पर सोनू सूद ने अपनी Real life में जो कर दिखाया है वह सबके लिए एक मिशाल है और बन गए है Real life "मशीहा"
तो आइए जानते है उनके बारे में,
- जन्म - 30 जुलाई 1973 (मोगा पंजाब )
- पिता - शक्ति सूद
- माता - सरोज सूद
शुरूआती जीवन -
Sonu sood का जन्म पंजाब के मोगा में पिता शक्ति सूद व माता सरोज सूद के घर हुआ |
पिता की एक खानदानी कपड़ो की दूकान थी, तथा माता इंग्लिश प्रोफेसर थी |
सोनू जी के कोई भाई नहीं था पर दो बहनें मालविका सूद तथा मोनिका सूद है |
सोनू जी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पंजाब में पूरी की तथा फिर इंजीनियरिंग के लिए नागपुर चले गए ,सोनू जी बताते है की वो पढ़ाई में एवरेज स्टूडेंट हुआ करते थे |
Sonu ji ने नागपुर में यशवंत राव चौहान कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स में अपनी इंजीनियरिंग पूरी की |
वैवाहिक जीवन -
सोनू जी की इंजीनियरिंग के दौरान ही सोनाली से मुलाकात हुई और फिर दोनों ने 25 September 1996 को शादी कर ली ,
 |
| source- Sonu sood Instagram |
सोनू सूद तथा सोनाली सूद के दो बेटे है जिनमे बड़ा बेटा अयान तथा छोटा बेटा ईशान है
फिल्मी करियर -
सोनू सूद को बचपन से ही मॉडलिंग तथा एक्टिंग का बहुत शौक था
जब सोनू ने अपनी इंजीनियरिंग पूरी कर ली तो सोनू ने अपनी मां से बात की तथा उनको बताया कि मुझे एक्टिंग करनी है इसलिए मुझे इन डेढ़ साल में एक्टिंग के लिए कुछ करना है अगर में इन डेढ़ साल में कुछ नहीं कर पाऊंगा तो में इंजीनियरिंग सेक्टर में काम करने लग जाऊंगा |
सोनू जी बताते है की 1997 में वह सिर्फ 5500 रूपये लेकर ही मुंबई एक्टिंग करने आ गए थे
वह मुंबई जो सोच कर आये थे जैसे वहा कुछ नहीं था
वह अपनी फोटो लेकर एक प्रोडक्शन ऑफिस से दूसरे प्रोडक्शन ऑफिस रोजाना घूमते रहते रहे पर उनको कोई काम नहीं मिला |
फिर एक दिन उनको एक जुत्ते के ad में छोटा सा रोल मिला जिसमे उनको एक कोने में बस बैठे रहना था पर इस रोल से उनको अच्छे पैसेेेेेेेेे मिल गए थे |💰
फिर कुछ दिनों के बाद उस समय के साऊथ के पॉपुलर एक्टर विजयकांत ने सोनू सूद के कुछ फोटो देखे और फिल्म के ऑडिशन के लिए चेन्नई बुलाया
जब सोनू सूद को तमिल नहीं आती थी पर फिर भी सोनू ने इसके बारे में कुछ नहीं सोचा और सीधी ट्रेन पकड़ी और ऑडिशन के लिए चेन्नई चले गए |
वहा जाके जेसे तेसे उन्होंने ऑडिशन दिया और कमाल की बात है कि डायरेक्टर उनसे इम्प्रेस हो गया और सोनू सूद को उस फिल्म के लिए विलेन में एक पडित का रोल मिल गया,पर उनकी बड़ी परेशानी थी की उनको तमिल नहीं आती थी,उनको डायलाग रटने पड़ते थे |
वह फिल्म 1999 में रिलीज हुई जिसका नाम कलाजघर था
फिल्म रिलीज होते ही Box office पर सुपर हिट रही |
अब इस फिल्म के बाद सोनू को तमिल के साथ-साथ कन्नड़ में भी रोल मिलने लगे |
सोनू सूद को 2002 में अपनी पहली हिंदी फिल्म शहीदे आजम मिली ,
जिसमें सोनू सूद ने शहीद भगत सिंग का किरदार निभाया,पर इस फिल्म में सभी नए अभिनेता होने के कारण फिल्म कुछ खास नहीं चली |
सोनू बताते है "की जब मुझे फिल्मों में रोल नहीं मिल रहा था तब मेरी माँ मुझे लेटर लिखा करती थी और मुझे मोटिवेट किया करती थी,पर में हमेशा उनसे पूछता था कि हम हर रोज फोन पर बात करते है फिर भी आप लेटर क्यों लिखती हो तब मेरी माँ बताती थी कि फोन पर की बात सिर्फ बात रह जाती है,
पर यह लेटर तुम्हारे साथ ज़िन्दगी भर रहेगे |
और सोनू ने उन लेटर्स को अभी भी समाल कर रख रखा है,और नियमित रूप से पढ़ते है और कहते है की में अभी भी उनको अपनी ज़िन्दगी के साथ रिलेट कर पाता हु
 |
सोनू सूद के मां की तस्वीर
|
पुरस्कार -
- बॉलीवुड में सोनू सूद को दबंग मूवी में छेदी सिंग के किरदार के लिए 2009 में बेस्ट परफोर्मेंस इन नेगेटिव रोल की श्रेणी में IIFA अवार्ड और अप्सरा अवार्ड मिला |
- इसके अतिरिक्त तेलुगू हिट फिल्म अरुन्धती के लिए भी 2009 में बेस्ट विलेन की श्रेणी में आंद्रा प्रदेश राज्य का नान्दी अवार्ड भी मिला |
- बेस्ट विलेन के लिए 2012 में SIIMA अवार्ड मिला |
कुल संम्पति -
- सोनू सूद की कुल संपत्ति लगभग 130 करोड़ रूपए आंकी गई है
- ब्रांड एंडोर्समेंट उनकी आय का एक प्रमुख स्त्रोत है,वह हर फिल्म से लगभग 2 करोड़ रूपए कमाते है
- सोनू सूद का एक प्रोडक्शन हाउस है जिसका नाम उनके पिता के नाम पर शक्ति सागर प्रोडक्शन रखा गया है
- सोनू सूद अपने परिवार के साथ लोखंडवाला अन्देरी में चार बैडरूम हॉल अपार्टमेंट में रहते है , इसके अलावा मुंबई में उनके दो प्लेट वह जुहू में एक होटल है और होमटाउन मोगा में एक बंगला है |
सुपरहिट फिल्में -
- सोनू सूद ने 2001 तमिल फिल्म मजनू में काम किया जो सुपरहिट रही,
- 2004 में युवा मूवी में काम किया जो सुपर हिट रही
- सोनू सूद ने 2008 में ऋतिक रोसन वह ऎश्वर्या रॉय के साथ जोधा अकबर मूवी में काम किया |
- सोनू सूद ने 2010 में सलमान खान एंड सोनाक्षी सेना के साथ दबंग मूवी में भी काम किया |
- सोनू सूद ने 2017 में चाइना के लेजेंडरी एक्टर जैकी चेन के साथ kungFU YOGA मूवी में काम किया जो आते ही सुपर हिट रही |
- सोनू सूद ने 2018 में रनवीर सिंग वह सारा अली खान के साथ सिम्बा मूवी में भी काम किया जो सुपर हिट रही |
सोनू सूद की और बहुत सुपर हिट मूवीज है-
सोनू सूद से जुड़े किस्से -
- लॉकडाउन के चलते शहर में फंस गए प्रवासी मजदूरों को अपने घरों तक पहुंचाया तथा विदेशों में पढ़ रहे छात्रों को भी देश में लाने की मदद की,
- सोनू सूद ने अपने 47 वे जन्मदिन के अवसर पर प्रवासी रोजगार App तथा वेबसाइट बनाई ,जिसकी सहायता से इन लोगो को आसानी से रोजगार मिल पाएगा जिनका रोजगार कोरोना महामारी में चला गया है |
- सोनू सूद का मनना है की भारत में अभी तीन समस्याएं सबसे बड़ी है
- जिनमे से एक है रोजगार जिसके लिए उन्होंने एक प्रवासी रोजगार App बनवाया है
- दूसरी है शिक्षा जिसके लिए उन्होंने अपनी माँ के नाम पर एक छात्रवृति प्लेटफार्म खोला है
- तीसरी है स्वास्थय और इसके लिए वह चाहते है की वह पुरे भारत के हॉस्पिटल थत हा डॉक्टर्स को कनेक्ट कर एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करे जिससे लोगो को इलाज में सहायता मिले;
Note - आप हमे कमैंट्स में बता सकते है की आपको यह लेख केसा लगा और आप को Sonu sood के महान जीवन से क्या सीखने को मिला ,
1 टिप्पणियाँ
Nice
जवाब देंहटाएंPlease do not enter any spem link in the comment box